सबसे ज्यादा गर्म जड़ी बूटी कौन सी है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 08:44

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिएं करें इन 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन :-

1. ऑर्गेनो (Oregano)

सर्दियों में ऑर्गेनो भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। यह एक इतालवी जड़ी बूटी है। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप इसका सेवन सप्लीमेंट के रूप में कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ होंगे। आप चाहें, तो ऑर्गेनों तेल या फिर कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इसे चेहरे पर भी लगाया जा सकता है।

2. बिच्छू बूटी (bichhu buti)

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप बिच्छू बूटी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सर्दी जुकाम से राहत दिलाने में असरदार होता है। यह एक बारहमासीय पौधा है, जिसका इस्तेमाल आप किसी भी उम्र में कर सकते हैं। आयुर्वेद में औषधी के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। मौसमी एलर्जी में भी यह जड़-बूटी काफी लाभदायक है।

3. रोजमेरी (Rosemary)

रोजमेरी का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। सर्दियों में अगर आपको बार-बार एलर्जी की शिकायत होती है, तो आप आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह पर रोजमेरी का सेवन कर सकते हैं। रोजमेरी अस्थमा रोगियों के लिए भी काफी गुणकारी होता है। दरअसल, इसमें रोजमेरिनिक एसिड (Rosmarinic acid) होता है, जो एंटीऑक्सीडें और एंटी-इंफ्लेमेरी गुणों से भरपूर होते हैं। सर्दियों में अगर आप नियमित रूप से रोजमेरी की चाय का सेवन करते हैं, तो आपका शरीर अंदरुनी रूप से गर्म रह सकता है।

4. तुलसी (Tulsi)

तुलसी कई तरह की समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होता है। सर्दियों में एलर्जी, ब्रोंकाइटिस और सांस संबंधी समस्या परेशानी से निजात दिलाने में यह बहुत ही लाभकारी होता है। अगर आप अपने शरीर को गर्म रखना चाहते हैं, तो रोजाना चाय में इसका इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

5. अदरक (Ginger)

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप जड़ी-बूटी के रूप में अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। खासतौर पर अदरक की चाय आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी है। इसके सेवन से न सिर्फ आपका शरीर गर्म रह सकता है, बल्कि यह आपके शरीर को

डिटॉक्स करने में भी लाभकारी माना जाता है। अगर आपको जुकाम की परेशानी हो रही है, तो अदरक में काली मिर्च और शहद को मिलाकर खाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info